अजमेर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज से हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज किया गया।
अजमेर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 43 48-49 में यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश प्रभारी आरसी खूटिया तथा अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने हरी झण्डी दिखा कर किया।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमन्त भाटी के नानकी पैलेस में आयोजित समारोह में खूटिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा के साथ अब उनके संदेश को गांव गांव- वार्ड वार्ड में पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोडो यात्रा शुरू की जा रही है।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर इसे न केवल सफल बनाना है बल्कि जनता से सम्पर्क बढा कर केन्द्र की मोदी सरकार को बेनकाब करना है। अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने सभी का आवाह्न किया कि दो माह की कडी मेहनत का लाभ आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
इसलिए सभी हाथ से हाथ जोडो अभियान के जरिये राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने में कडी मेहनत करे। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्रसिंह रलावता, हेमन्त भाटी सहित अनेक पार्षद व कांग्रेसी मौजूद रहे।
The post अजमेर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/congress-hath-se-hath-jodo-campaign-launched-in-ajmer/
Comments
Post a Comment