अजमेर : केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी का लगाकर की सुसाइड

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के बांदरसिंदरी थानाक्षेत्र स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के होस्टल में एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुष्ट जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमएससी माइक्रोबायोलाजी प्रथम वर्ष की सलोनी साहू ने शुक्रवार देर रात होस्टल के पंखे पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गई।
सूचना पर देर रात ही मौके पर पहुंची बांदरसिंदरी थानापुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। गांव लाम्बा हरिसिंह से परिजन भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। मृतका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अपने स्तर पर आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए जांच में जुटा है।
The post अजमेर : केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी का लगाकर की सुसाइड appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-central-university-of-rajasthan-girl-student-commits-suicide-by-hanging/
Comments
Post a Comment