अजमेर : सडक दुर्घटना में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सडक दुर्घटना में घायल महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक छात्रा का आज यहां जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि कल रात को अशोक उद्यान के सामने तीनों छात्र मोटरसाइकिल पर थे और पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। घायल तीनों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आस्था गौतम की मृत्यु हो गई।

आज सुबह जैसे ही घटना की सूचना विश्वविद्यालय पहुंची विश्वविद्यालय का माहौल गमगीन हो गया और छात्र छात्राएं अपने सहपाठी के चले जाने के दुख के चलते फूंट फूंटकर रोते दिखाई दिए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला भी सूचना पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा भरोसा दिलाया कि इलाज का सारा खर्चा विश्वविद्यालय वहन करेगा।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मीना, डीन ऑफ फैकल्टी शिवनारायण के अलावा प्रो. राजू शर्मा भी अस्पताल में मौजूद हैं और मृतका के पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि मृतका सुधा गौतम केमिस्ट्री अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

The post अजमेर : सडक दुर्घटना में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-mdsu-girl-student-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे