सवाईसिंह हत्याकांड : 2 शार्प शूटर सहित 3 भरतपुर से अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर के बांसेली स्थित युवा रिसोर्ट में सात जनवरी को हुए बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड मामले में पुष्कर थाना पुलिस ने दो शार्प शूटर सहित तीन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने पत्रकारों को बताया कि पुष्कर थाना पुलिस, सीओ ग्रामीण स्पेशल टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयासों से इस हत्याकांड से जुड़े आकाश सोनी उर्फ गोल्डी तथा दो शूटर कपिल एवं विकास को भरतपुर से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार सूर्यप्रताप एवं विनय के समक्ष इन आरोपियों से आमने सामने की पूछताछ के बाद अन्य रहस्यों का खुलासा होगा। मामले से जुड़े एक अन्य सूर्यप्रताप के भाई धर्मप्रताप की भी पुलिस को तलाश है।

The post सवाईसिंह हत्याकांड : 2 शार्प शूटर सहित 3 भरतपुर से अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sawai-singh-murder-case-3-including-2-sharp-shooter-arrested-from-bharatpur/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे