उर्स के मौके पर गहलोत की ओर से बुधवार को चादर पेश की जाएगी

अजमेर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बुधवार को अजमेर में ख्वाजा साहब के 809वें सालाना उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी।
अजमेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने आज जयपुर स्थित आवास पर पेश की जाने वाली चादर वक्फ बोर्ड राजस्थान के डॉ. खानू खान बुधवाली को सौंपी।
इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, जयपुर आदर्श नगर विधायक रफीक खान, राज्य की पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ व धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री की चादर कल ख्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ पर पेश की जाएगी और इस मौके पर उनका संदेश भी पढ़ा जाएगा।
The post उर्स के मौके पर गहलोत की ओर से बुधवार को चादर पेश की जाएगी appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/cm-ashok-gehlot-handed-over-chadar-for-dargah-ajmer-sharif/
Comments
Post a Comment