सोनिया एवं राहुल की तरफ से गुरुवार को अजमेर दरगाह में चढ़ाई जाएगी चादर

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से गुरुवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर उनकी दरगाह में चादर पेश की जाएगी।

राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद यह चादर लेकर गुरुवार सुबह अजमेर शरीफ पहुंचेंगे। चादर पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नदीम जावेद गांधी का संदेश भी पढ़कर सुनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की ओर से दरगाह में चढ़ाने के लिए यह चादर राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में नदीम जावेद को सौंपी थी।

The post सोनिया एवं राहुल की तरफ से गुरुवार को अजमेर दरगाह में चढ़ाई जाएगी चादर appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/congress-leader-rahul-gandhi-hands-over-chadar-for-ajmer-sharif-dargah/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज