अजमेर दुग्ध संघ ने दूध क्रय में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की

अजमेर। राजस्थान में अजमेर दुग्ध संघ द्वारा 21 फरवरी से दूध के क्रय मूल्य में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की गई है।

अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने आज बताया कि उक्त वृद्धि के पश्चात दुग्ध उत्पादकों को 620 रुपए प्रति किलो फैट की दर से भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत दो रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त भुगतान यथावत जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि उक्त वृद्धि के पश्चात पांच लाख रुपए का प्रतिदिन अतिरिक्त भुगतान दुग्ध उत्पादकों को करना होगा जिसके चलते 31 मार्च 2021 तक संघ पर दो करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

The post अजमेर दुग्ध संघ ने दूध क्रय में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-dairy-federation-increases-milk-purchase-price-by-rs-1-25-per-liter/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज