चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की 5,51,101 रुपए की राशि

अजमेर। श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,51,101 रुपए की राशि भेंट की।

धाम राजगढ़ के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मराज व अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को महाराज ने 5,51,101 सहयोग राशि का चेक भेंट किया।

इस मौके पर अजमेर नगर निगम के पूर्व उप महापौर संपत सांखला, ललित शेरा, राहुल सेन, अविनाश सेन, तेजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महाराज ने सभी का स्वागत सत्कार किया।

विभाग प्रचारक धर्मराज ने बताया कि मुझे धाम पर प्रथम बार आने का अवसर मिला है लेकिन यहां पहुच कर जो सुकून महसूस हुआ। किसी तरह का चढावा व दान ना लिया जाना इस धाम की विशेषता है। महाराज द्वारा समाज कल्याण के जो कार्य किए जा रहे हैं, वे वास्तव में तारीफ के लायक है। राजगढ़ मसानिया भेरू धाम पर पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव और मां काली के भी दर्शन किए।

The post चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की 5,51,101 रुपए की राशि appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/shri-masania-bhairav-dham-rajgarh-maharaj-champalal-donates-rs-551101-for-ram-temple/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे