पुराने कब्रिस्तान पर चारदीवारी और टिन शेड के लिए राशि स्वीकृति पर आभार

नसीराबाद। निकटवर्ती ग्राम रामसर के पुरानी कब्रिस्तान पर चारदीवारी और टीन शेड के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने पर मुस्लिम सोसाइटी ने पीसीसी सचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर का आभार जताया।
ग्राम रामसर के ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया की सोसाइटी के युवाओं की मांग पर पीसीसी सचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर तथा श्रीनगर पंचायत समिति की प्रधान कमलेश गुर्जर की अनुशंसा पर पुरानी कब्रिस्तान पर चारदीवारी, चबूतरा एवं टीन शेड के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उक्त राशि की अनुशंसा करने और स्वीकृति करवाने पर रामसर के ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं सहित समस्त पदाधिकारियों ने पीसीसी सचिव और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर तथा श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
The post पुराने कब्रिस्तान पर चारदीवारी और टिन शेड के लिए राशि स्वीकृति पर आभार appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/nasirabad-hindi-news-2/
Comments
Post a Comment