प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए नसीराबाद में बांटे पीले चावल

नसीराबाद। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने सोमवार को नसीराबाद न्यायालय परिसर व मुख्य बाजार में अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा में शिरकत करने का निमंत्रण देते हुए पीले चावल बांटे।
राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया के नेतृत्व में आम जनता को प्रधानमंत्री की सभा मे आने के लिए आमंत्रित किया। पीले चावल बांटने के दौरान गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 9 साल का कार्यकाल बहुत ही अच्छा, जन कल्याणकारी योजनाओं से भरपूर, देश हित के साथ साथ देश के विकास और भारत को विश्व मे ऊंचा स्थान दिलाने वाले हैं।
भविष्य में भी वे देश के विकास लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसीलिए उनकी सभा को सफल बनाना और उनके संबोधन को सुनना सभी के लिए श्रेयकर है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में 31 मई को प्रधानमंत्री की सभा मे आने की अपील की है।
इस मौके पर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया, नगरपालिका चेयरमैन अनिता मित्तल, दिनेश बोहरा, महेन्द्र पथरिया, राजेश लखन, संजय यादव, शानू शर्मा, नितिन शर्मा, पार्षद सत्यनारायण शर्मा, सरोज बिस्सा, महावीर टांक, महेश सौदे, परिक्षयवर घुस्सर, नेमीचन्द खींची, उषा पथरिया, धनराज जाटोलिया, प्रकाश शर्मा, रामदेव, भगवान दास दपक्यावर, इस्लामुद्दीन, हेमराज डाबी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
The post प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए नसीराबाद में बांटे पीले चावल appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/yellow-rice-distributed-in-nasirabad-for-invitation-pm-modis-meeting-in-ajmer/
Comments
Post a Comment