पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे निर्जला एकादशी भी कहा जाता है, पर पवित्र पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाकर पुण्य कमाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज पुष्कर आगमन को देखते हुए पुष्कर सरोवर के घाटों खासकर ब्रह्म घाट से ब्रह्मा मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, बावजूद लोगों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में ही निर्जला एकादशी का स्नान कर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की तथा व्रत रखा। कड़ी चौकसी के बीच श्रद्धालु ब्रह्मा जी के दर्शन करने भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के चलते एक बजे से मंदिर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

पुष्कर थानाधिकारी डा. रवीश कुमार सामरिया के नेतृत्व में पुलिस ने ब्रह्म घाट से ब्रह्मा मंदिर तक के बाजार सुबह से ही बंद करवा दिए। जिससे जहां बाहर के श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पडी, वहीं पुष्कर के दुकानदारों को भी आर्थिक हानि उठानी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि मोदी का पहले ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर के दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम बन चुका था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया।

The post पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/nirjala-ekadashi-2023-thousands-of-devotees-take-holy-dip-in-pushkar-sarovar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे