BJYM कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अजमेर की ओर से आज आयोग मुख्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर निष्पक्ष जांच की मांग की।

भाजपा युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने पहले से ही आयोग पर प्रदर्शन एवं घेराव करने की घोषणा की थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आयोग मुख्यालय के बाहर जाब्ते के साथ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृत्व में चले प्रदर्शन में पुलिस एवं कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

विरोध के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम भी शामिल हुए। इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए आयोग भवन पहुंचे जहां उन्होंने मटकियां फोड़कर तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

The post BJYM कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rpsc-paper-leak-case-bjp-workers-hold-protest-outside-rpsc-against-rajasthan-government-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे