अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

अजमेर। रेलवे की ओर से सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28 दिसंबर 2022 से 25 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 9 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.30 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29 दिसंबर 2022 से 26 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) सोलापुर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे से रवाना होकर शुक्रवार को 17.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौण्ड व कुर्डुवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

The post अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-solapur-ajmer-weekly-special-train/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे