अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
पोक्सो मामले का यह फरार आरोपी दिसंबर 2021 से फरार चल रहा था। अजमेर जिले के मांगलियावास थाने में दर्ज प्रकरण के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के बाद गांव छोड़ दिया और गुजरात एवं मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर फरारी काट रहा था।
अजमेर आए इस आरोपी की सूचना पर टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मांगलियावास के ललियाखेड़ा निवासी सुरमा रावत (21) है। सूत्रों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को भी पुलिस एक माह पूर्व ही दस्तयाब कर चुकी है। आरोपी को आज ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
The post अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/man-arrested-for-kidnapping-and-raping-minor-in-ajmer/
Comments
Post a Comment