नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन

नसीराबाद/अजमेर। नसीराबाद अजमेर मार्ग पर बीर चौराहे के निकट एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अजमेर जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसुबह एक मारुति वैन नसीराबाद से अजमेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीर घाटी के निकट गलत दिशा से आ रहे अन्य वाहन ने मारुति वैन की साइड दबा दी जिससे मारुति वैन चालक अपना संतुलन खो बैठा।

मारुति वैन रेलिंग तोड़ती हुई करीब 10 फीट से गहरी खाई में जा गिरी। मारुति वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों की चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नसीराबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The post नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/maruti-van-falls-into-ditch-near-bir-ghati-on-nasirabad-ajmer-road/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे