राजस्थान में बुधवार को कोरोना केे 613 नए केस, दो मरीजों की मौत

जयपुर। राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 613 नए मामलों के साथ दो मरीजों की मौत हो गई जबकि इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नए मामलों में 33 की वृद्धि दर्ज की गई और बांसवाड़ा और झालावाड़ जिले में इसके एक-एक मरीज की और मृत्यु हो गई, इससे प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9592 पहुंच गया।

नए मामलों में सर्वाधिक 159 जयपुर में सामने आए जबकि अलवर में 105, उदयपुर में 94, भरतपुर 51, अजमेर में 42, जोधपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 21, नागौर में 20, राजसमंद 18, सिरोही 10, प्रतापगढ़ एवं बीकानेर में नौ-नौ, सवाईमाधोपुर में पांच, डूंगरपुर में छह, कोटा, भीलवाड़ा, गंगानगर, जालोर एवं पाली में चार-चार, बांसवाड़ा, दौसा एवं झालावाड़ में तीन-तीन, सीकर एवं हनुमानगढ़ में दो-दो तथा बारां में एक नया मामला सामने आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 99 हजार सात हो गई। प्रदेश में 595 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 85 हजार 257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ दो लाख 65 हजार 840 नमूने लिए गए हैं।

नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4158 हो गई। इनमें सर्वाधिक 1470 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि अलवर में 534, उदयपुर में 369, जोधपुर में 222, अजमेर में 206, दौसा में 172, चित्तौड़गढ़ 159, भरतपुर में 141, नागौर में 113 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि करौली एवं टोंक दो ही जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

The post राजस्थान में बुधवार को कोरोना केे 613 नए केस, दो मरीजों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-613-fresh-covid-19-cases-two-death-on-wednesday/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे