संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगता में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय प्रथम

अजमेर। संस्कृत भारती अजयमेरु के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का मंगलवार को रीजनल कॉलेज के सभागार में समापन हुआ।
इन प्रतियोगिताओं में पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया सांगवा ने वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता समूह मे संगीता प्रजापति, करिश्मा शर्मा, सिया सवसिया, नैतिका साहू व हरिप्रसाद सम्मिलित थे।
विद्यालय के संस्कृत विषय के प्रमुख एवं आचार्या बबली चौहान के नेतृत्व में विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई विद्यालय की ओर से बुधवार को विद्यालय की वन्दना सभा में सभी विजेताओं तथा आचार्या का सम्मान किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव योगेश गौड ने समिति की ओर से इस उपलब्धि को संस्कृत की सेवा बताते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।
The post संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगता में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय प्रथम appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/adarsh-vidya-niketan-vidyalaya-ajmer-first-in-sanskrit-shlokpath-competition/
Comments
Post a Comment