अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में बंद की गई सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को अनलाक-3 में खोलने के बाद आज पहले शुक्रवार को जुम्मे की सार्वजनिक नमाज अदा की गई।

अजमेर दरगाह शरीफ की इन्तजामियात कमेटी नेे बेहतरीन व्यवस्था के तहत पूर्व निर्धारित स्थान पर गोले में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइंस की पालना के साथ नमाज अदा कराई। शहर काजी तौसिफ अहमद सिद्दकी ने नमाज़ अदा कराई। इस दौरान अकीदतमंदों ने नियमों की पालना कर सकारात्मक संदेश दिया।

जुम्मे की नमाज़ में नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की कामना के साथ कोरोना संक्रमण से निजात के लिए दुआ की।

The post अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/jummah-namaz-offered-with-covid-protocols-after-ajmer-dargah-opened/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे