जन मह म अजमर रल मडल क आय क आकड म वदध

यात्री व मालभाड़ा से लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की
अजमेर। अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के मार्गदर्शन में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सुरक्षित व सुविधाजनक रेल संचालन के साथ-साथ मंडल पर विभिन्न निर्माण कार्य व यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए कार्य लगातार जारी है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों सहित अजमेर मंडल की यात्री व मालभाड़ा जैसी वाणिज्यिक आय में भी वृद्धि हुई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील महला के अनुसार अजमेर मंडल ने जून माह में यात्री आय से 57.93 करोड़ से अधिक की आय अर्जित की जो कि गत वर्ष के इसी अवधि के दौरान अर्जित 49.53 करोड़ से लगभग 8 करोड़ अधिक है। यह आय जून माह के लक्ष्य से भी लगभग 2 करोड रुपए अधिक हैं। इस प्रकार अजमेर मंडल ने जून माह में यात्री आय से गत वर्ष के इसी अवधि के मुकाबले 16.96% और लक्ष्य से 4.36% अधिक आय अर्जित की।

इसी प्रकार अजमेर मंडल ने मालभाड़ा से 86.26 करोड़ रुपए की आय अर्जित की जोकि लक्ष्य 77.61 करोड से 11.16% अधिक है। इसी प्रकार अन्य कोचिंग आय से अजमेर मंडल ने 5.10 करोड़ की आय अर्जित की जोकि गत वर्ष के जून माह के 4.68 करोड़ से 8.93% अधिक है। यह लक्ष्य 3.94 करोड से 29.61% अधिक है।

अजमेर मंडल के संपूर्ण वाणिज्यिक आय के आंकड़े भी उल्लेखनीय हैं। इसके अंतर्गत अजमेर मंडल द्वारा 155.01 करोड़ रुपए की आय अर्जित की गई जोकि गत वर्ष के 151.58 करोड से 2.26% अधिक है। यह आय लक्ष्य 145.17 करोड़ से 6.78 % अधिक है। आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अजमेर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मंडल की आय बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलवे द्वारा सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला, अम्बाला-बठिण्डा एवं अम्बाला-दिल्ली रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित हुई है :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12984, चंडीगढ-अजमेर दिनांक 10.07.2023 को रद्द
2. गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ दिनांक 11.07.2023 को रद्द
3. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती दिनांक 11.07.2023 को रद्द
4. गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर दिनांक 10.07.2023 को रद्द
5. गाडी संख्या 19612, अमृतसर- अजमेर दिनांक 11.07.2023 को रद्द

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो दिनांक 09.07.23 को साबरमती से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला तक संचालित अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-दौलतपुर चौक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द।
2. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा का दिनांक 10.07.23 को दौलतपुर चौक के स्थान पर अम्बाला स्टेशन से संचालन अर्थात् यह रेलसेवा दौलतपुर चौक-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द।
3. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा फुलेरा तक संचालित अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द।

The post जून माह में अजमेर रेल मंडल के आय के आंकड़ों में वृद्धि appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/income-figures-increase-of-ajmer-railway-division-in-month-of-june/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे