यनयन बक आफ इडय न बम रश क कलम क चक सप

अजमेर। यूनियन बैंक आफ इंडिया की नया बजार स्थित शाखा ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं लोन सुरक्षा योजना के तहत बीमा का क्लेम की दो लाख रुपए राशि का चेक मृतक विजय कुमार गोर के परिजनों को प्रदान किया गया।

शाखा प्रबंधक रविन्द्र लालडिया ने बताया कि बैंक के ग्राहक विजय कुमार गोर का गत 12 अप्रेल को निधन हो गया था। मृतक ने सालाना 420 रुपए प्रीमियम राशि का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा कवच एवं बैंक से लिए गए लोन के तहत भी लोन सुरक्षा योजना के अन्तर्गत एसयूडी लाइफ इंश्युरेंस कंपनी द्वारा लगभग 21.18 लाख भी बीमा राशि के रूप में प्रदान की गई। जीवन बीमा (एसयूडी लाइफ) के जरिए 3.60 लाख रुपए भुगतान किया गया। इस तरह अब तक लगभग 26.70 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर केन्द्रीय आयुक्त संजय डाबी, मुख्य प्रबंधक गिरधारी लाल डोई, जितेन्द्र सोनगरा, निक्कू कुमारी, स्टार यूनियन डाइची लाइफ प्रतिनिधि व बैंक शाखा स्टाफ मौजूद रहा।

The post यूनियन बैंक आफ इंडिया ने बीमा राशि के क्लेम का चेक सौंपा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/union-bank-of-india-ajmer-branch-handed-over-insurance-claim-check/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे