अजमेर : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा

अजमेर। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है। जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी परेशान है, जिसका आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इन्हीं परेशानियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। यह बात अजमेर संभाग प्रभारी अतर सिंह भढाणा ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं ने को कांग्रेस को हटाने का मन बना लिया है।
राजस्थान में गैंगवार, तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। कब पत्थर चले, कर्फ्यू लग जाए किसी को नहीं मालूम। यह सरकार हिंदू उत्सवों और त्योहारों को टारगेट करने में लगी है।
हमारा प्रदेश बेटियों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित बहन के साथ पति के सामने रेप करते हैं। वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं।
एक ओर आ रहे सर्वे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एकतरफा आशीर्वाद वाले बयान पर पूछे सवाल के जवाब में भडाणा ने कहा कि इस बार भाजपा के पक्ष में आंधी आएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे और वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि सामूहिकता के साथ भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर काम करती है। सब एक सहमती से आगे बढ़ेंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि एक अगस्त को जयपुर में राज्य व्यापी महाघेराव में अजमेर संभाग से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे है। संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह ज्यादा है साधन कम पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान। दलित पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, अपराध नहीं सहेगा राजस्थान, पेपर लीक से युवा परेशान नहीं सहेगा राजस्थान, भ्रष्टाचार नहीं सहेगा राजस्थान। आज जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों से विचार विमर्श करके आगामी 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई हैं।

फेलियर कार्ड का वितरण
आज अजमेर शहर में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत भाजपा ज़िला कार्यकारिणी, पृथ्वीराज मण्डल कार्यकारिणी, आर्य मण्डल कार्यकारिणी, युवा मोर्चा कार्यकारिणी, महिला मोर्चा कार्यकारिणी, ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी, SC मोर्चा कार्यकारिणी अजमेर के साथ, संभाग सह प्रभारी अतर सिंह भड़ाना, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष अजमेर रमेश सोनी, प्रदेश मिडिया सह प्रभारी अरविन्द यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्राहुल जयसवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अंकित गुर्जर, SC मोर्चा दयाल राम सवासिया एवं समस्त कार्यकर्ता अजमेर ज़िला के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी द्वारा कांग्रेस सरकार का फेलियर कार्ड का वितरण आम जनता के बीच किया गया।
The post अजमेर : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-atar-singh-bhadana-speed-up-nahi-sahega-rajasthan-campaign/
Comments
Post a Comment