अहिंसा पर हुए जघन्य आघात के विरोध में नसीराबाद में बंद का आह्वान
नसीराबाद। स्थानीय सकल जैन समाज ने दिगंबर जैन संत कामकुमार नंदी की हत्या के विरोध में गुरुवार को नसीराबाद बन्द का आह्वान किया है।
दिगम्बर जैन समाज से सुशील कुमार गदिया ने बताया कि दिगम्बर जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज का अपहरण कर के हत्या कर्नाटक के चिकोडी ग्राम में कर दी गई थी। किसी अहिंसक मुनि की ऐसी निर्मम हत्या इस सदी की सबसे बड़ी अनहोनी व त्रासदी है। इसके विरोध में सम्पूर्ण भारत बंद के आह्वान के तहत राजस्थान बन्द किया जाएगा।
स्थानीय सकल जैन समाज ने इसी क्रम में सम्पूर्ण नसीराबाद बंद का आव्हान किया और सकल जैन समाज के लोगों ने व्यक्तिगत रूप से नसीराबाद के सभी व्यापारियों से बंद का आह्वान किया।
सकल जैन समाज ने सभी व्यापारियों से अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर इस बन्द को सफल बनाने की अपील की है जिससे अहिंसक समाज सरकारों तक अपनी बात पहुंचा सकें और आगे किसी भी साधु/ मंदिर/जिनागम के खिलाफ कोई भी विधर्मी इस तरह का कार्य न कर सकें।
The post अहिंसा पर हुए जघन्य आघात के विरोध में नसीराबाद में बंद का आह्वान appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/nasiraband-band-on-july-20-over-jain-monk-murder-in-karnataka/
Comments
Post a Comment