अजमेर में भाजपा ने गांधी भवन पर किया धरना प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज गांधी भवन पर धरना प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के प्रति आक्रोशित भाजपाईयों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर रोष का इजहार किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक वासूदेव देवनानी ने सरकार को महाभ्रष्टाचारी, युवा विरोधी तथा अकर्मण्यता से लबरेज सरकार करार दिया और कहा कि आने वाले चुनाव में जनता अपने आप सबक सिखा देगी।
शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा का भाजपा ने भ्रष्टाचार और पेपरलीक जैसी गम्भीर मसले को भरपूर तरीके से उठाया, जिससे सरकार बौखला गई। भाजपा का राजस्थान लोकसेवा आयोग पर महाघेराव प्रशासन एवं पुलिस की जानकारी में लाकर किया गया। बावजूद इसके युवाओं पर लाठीचार्ज कर दमनकारी तरीका अपनाया गया। जिन वादों के दम पर कांग्रेस सरकार में आई , वह एक भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के साथ कांग्रेसराज में छलावा हुआ है, जिससे जनता त्रस्त है। भाजपा जनता के साथ है और जबतक कांग्रेस को सत्ता से हटा नहीं देते, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। धरने पर अनेक भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post अजमेर में भाजपा ने गांधी भवन पर किया धरना प्रदर्शन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bjp-protests-at-gandhi-bhawan-in-ajmer/
Comments
Post a Comment