मसद परधन मन कवर न वकस अधकर क हटन क मग क

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मसूदा पंचायत समिति में प्रधान और विकास अधिकारी के बीच बढ़ते विवाद के बाद प्रधान सुरेंद्र मीनू कंवर ने विकास अधिकारी फिरोज खान को यहां से हटाकर एपीओ किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच विवाद की गहराई इस कदर बढ़ गई है कि प्रधान मीनू कंवर ने धरने की भी चेतावनी दे डाली है। वे विकास अधिकारी को यहां से हटाने पर अड़ी है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी महिला प्रधान अपने ही राज में सुनवाई नहीं हो से आहत हैं। वह विकास अधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार से परेशान हैं।
उच्च स्तर पर शिकायत के बावजूद उन्हें राहत नहीं दी गई । बी.डी.ओ पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है। वे प्रधान के आदेशों की भी पालना नहीं करते, ऐसे में पंचायत समिति से जुड़े प्रशासनिक व विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मसूदा विधायक राकेश पारीक भी दोनों के विवाद में मौन धारण किए है।
The post मसूदा प्रधान मीनू कंवर ने विकास अधिकारी को हटाने की मांग की appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/masuda-pradhan-meenu-kanwar-demands-removal-of-development-officer/
Comments
Post a Comment