अजमेर जिले में हैंड कांस्टेबल पांच हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर जिले के श्रीनगर थाने के हैड कांस्टेबल जयपाल सिंह को बुधवार को एक मामले में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो की अजमेर इकाई में शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज मामले में बंद करने की धमकी देकर हैड कांस्टेबल 10000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद हैड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने परिवादी से रिश्वत के पांच हजार रुपए पहले ही ले लिए थे जबकि आरोपी ने सत्यापन के दौरान भी परिवादी से दो हजार रुपए ले लिए। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

The post अजमेर जिले में हैंड कांस्टेबल पांच हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/head-constable-arrested-for-taking-bribe-of-rs-5000-in-ajmer-district/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज