वादाखिलाफी कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : प्रहलाद जोशी

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आती है तो भ्रष्टाचार और कुशासन साथ लाती है और वर्तमान कांग्रेस शासन इसका प्रमाण है।

जोशी शनिवार को अजमेर में भाजपा कार्यालय पर संभागस्तरीय बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस को इस बार जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध और भ्रष्टाचार में पहले स्थान पर है। महिलाओं पर अत्याचार उत्पीड़न की घटनाएं यहां सर्वाधिक है, सरकार में रहते उनके अपने विधायक ने भी इस मामले में स्वीकारोक्ति की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पेपर लीक घटनाओं में आरपीएससी तथा बोर्ड के सदस्य एवं अध्यक्ष की लिप्तता सामने आ रही है। सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एक बार फिर रेवड़ियां बांटकर सत्ता हथियाने की जुगत में है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जनता सब समझ रही है।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में राजस्थान में अराजकता का बोलबाला है। बदमाशों का कहर जारी है। जनता डर के वातावरण में जीने को मजबूर है। राजस्थान में बढ़ते अपराध, यहां की निकृष्ट सरकार की निष्क्रियता की ही देन है। अब जनता इस गहलोत सरकार को सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

प्रदेश मंत्री व अजमेर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पूनिया ने विधानसभा वार बूथ समितियों व सरल पोर्टल पर कार्य अपलोड का व्रत लिया। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन में रक्षक ही भक्षक बने बैठे हैं।

बैठक में अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, प्रशांत मेवाडा, राजेन्द्र परांडा, गजेंद्र सिंह ऑडिट, मोहन राम चौधरी, देवीशंकर भूतड़ा, जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह, भागीरथ चौधरी, सुभाष बेहडिया, वासुदेव देवनानी, ओंकार सिंह लखावत, सुरेश रावत, अनिता भदेल, वंदना नोगिया, सरिता गेना, शंकर रावत, कन्हैया लाल चौधरी, दिनेश राठौड़, पुखराज पहाड़िया, अरविन्द यादव, नरेश कनोजिया, भारती श्रीवास्तव, करतार चौधरी, अजय सिंह किलक आदि उपस्थित रहे।

जनता के बीच फेलियर कार्ड वितरित

प्रहलाद जोशी ने बैठक में नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेनिंग को लेकर विधानसभा वार चर्चा की साथ ही आगामी 1 अगस्त को जयपुर चलो अभियान में प्रत्येक शक्ति केंद्र से एक बस के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही विधानसभा वार राजनीतिक स्थितियों को लेकर सभी से विचार विमर्श किया। जोशी व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय से पुरानी मंडी, मदार गेट में जनसंपर्क कर कांग्रेस के कुशासन का फेलियर कार्ड व्यापारियों व जन-जन के बीच वितरित किए। कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त लोगों ने केंद्रीय मंत्रियों को कांग्रेस के खिलाफ शिकायत पत्र दिए। इस मौके पर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासूदेव देवनानी एवं अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस, बसपा, माकपा के नेताओं सहित कई लोग भाजपा में शामिल

The post वादाखिलाफी कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : प्रहलाद जोशी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/union-minister-pralhad-joshi-address-bjp-divisional-level-meeting-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे