महिलाओं पर बढ़ती हिंसा के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का अजमेर में प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया तथा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।

शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा महिला कार्यकर्ता थाली-चम्मच बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन करौली के नादौती थानाक्षेत्र में 18 वर्षीय दलित युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या मामलें में किया गया।

अजमेर भाजपा महिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने कहा कि दलितों एवं महिलाओं पर अत्याचार के मामलें में राजस्थान प्रथम है। संगठन इस अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अत्याचार के खिलाफ आन्दोलन तेज किया जाएगा।

The post महिलाओं पर बढ़ती हिंसा के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का अजमेर में प्रदर्शन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-mahila-morcha-holds-protest-against-increasing-violence-on-women-in-rajasthan/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज