कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 सालों में जंगलराज फैला है : सुरेश रावत

अजमेर। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को पुष्कर के ब्रह्मा चौक से नए रंग जी के मंदिर तक फेल कार्ड वितरित कर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराया।

विधायक रावत ने बताया कि पिछले साढ़े 4 साल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार प्रदेशवासियों को ना तो सुरक्षा और ना ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा पाई है। शिक्षा को लेकर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आमजन सड़क परिवहन जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

प्रदेश के विद्यालयों, कालेज, स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी कार्यालयों में बडी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है। बिजली के बिल करंट मार रहे हैं। नलों में पानी के बजाय हवा आ रही है। युवा बेरोजगारी भत्ते की बांट जोह रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा। प्रदेश में कानून शांति व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाएं, छोटी-छोटी बच्चियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।

सरकार अपराधियों से सांठगांठ करके प्रदेश में माहौल खराब करने में सहयोगी बनी हुई है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। पवित्र सरोवर में जाने वाले सीवरेज के गंदे पानी को रोकने की स्थाई परियोजना का कोई अता पता नहीं। पुष्कर में एंट्रीप्लाजा का काम अटका पड़ा है। बायोलॉजिकल पार्क, सेंट्रल पार्क, खेल मैदान, मुख्य प्रवेश द्वार, पुष्कर हॉस्पिटल भवन निर्माण का काम अटका है।

बूढ़ा पुष्कर और पुष्कर सरोवर के जीर्णोद्धार का काम नहीं हुआ है। सावित्री माता स्थल का जीर्णोद्धार का काम अटका है। रुपनगढ़ कॉलेज के भवन निर्माण की कोई सुध नहीं ली जा रही। श्री सेन महाराज पैनोरमा की हालत अत्यंत दयनीय है। मध्य पुष्कर की कोई सुध नहीं ली जा रही। इस प्रकार प्रदेश सरकार ने इन साढ़े 4 सालों में प्रदेशवासियों को कुशासन दिया है। कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 सालों में जंगलराज फैला है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस की सरकार का सूपड़ा साफ करना है।

रावत ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत जयपुर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें पुष्कर विधानसभा से भी हजारों क्षेत्रवासी भाग लेंगे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, अशोक पाराशर, अंशुमान पाराशर, पूर्व पार्षद महेश पाराशर, पार्षद रोहन बाकोलिया, विष्णु सेन, धर्मेंद्र नागोरा, हेमराज तेजी, घनश्याम भाटी, ओबीसी मोर्चा मंडल पुष्कर शहर अध्यक्ष मनीष सोनी, पुष्कर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक, बूढ़ा पुष्कर मंडल उपाध्यक्ष दरियाव सिंह रावत, अशोक पाराशर, मुकेश जाखेटिया, अंशुमन पाराशर, लखन सरवाडिया, संदीप पाराशर, गुड्डू चौधरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, लक्ष्मीकांत गॉड, रामू पाराशर, पवन नाना पाराशर, अनिल पाराशर, पवन वरुण पाराशर, अमन शर्मा, रितेश पाराशर, राज कुमार पाराशर, देवेश पाराशर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 सालों में जंगलराज फैला है : सुरेश रावत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/nahi-sahega-rajasthan-campaign-in-pushkar-by-mla-suresh-rawat/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे