अजमेर जिले के सतीश कुमार सैनी समेत 14 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

अजमेर। अजमेर जिले के 14 अधिकारियोें को राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा नियम 1999 के अनुसार पदोन्नति प्रदान की गई है।
संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने बताया कि कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अनूप कुमार बहुगुणा को संस्थापन अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार लक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अनिल कुमार जैन, हरि किशोर गोयल एवं लता अरजानी को भी प्रशासनिक अधिकारी पद से संस्थापन अधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है।
रमेश मूलचन्दानी, हरीश दादवानी, राजकुमारी बुटानी, अतुल भार्गव, सतीश कुमार सैनी, गौतम कटारिया, महावीर प्रसाद उपाध्याय, देवकुमार बलेरिया एवं गोपाल लाल मीणा को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद से प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।
The post अजमेर जिले के सतीश कुमार सैनी समेत 14 अधिकारियों को मिली पदोन्नति appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/14-officers-including-satish-kumar-saini-of-ajmer-district-gets-promotion/
Comments
Post a Comment