आरएएस एव अधनसथ सव पद क सकषतकर 10 जलई स शर हग

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई से शुरु होंगे। अजमेर मुख्यालय पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के लिए साक्षात्कार का पहला चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 988 पदों के लिये गतवर्ष 20 एवं 21 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई थी और 30 अगस्त को परिणाम घोषित किए गए थे। घोषित परीणाम के जरिए 2174 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए। इन्हीं सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का चरणबद्ध कार्य कल से अजमेर मुख्यालय पर होगा।

उल्लेखनीय है कि 988 पदों की भर्ती में 363 आरएएस तथा 625 अधीनस्थ सेवाओं से जुड़ी है।अभ्यर्थी भी लम्बे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

The post आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई से शुरु होंगे appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ras-and-subordinate-service-posts-interviews-will-start-from-july-10/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे