अजमर : परक सव समत सदसयत वदध अभयन चलएग

अजमेर। पारीक सेवा समिति की कार्यकारिणी सभा में सदस्यता वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। गुरुवार को ब्लॉसम स्कूल में समिति की नवगठित कार्यकारिणी की सभा आयोजित हुई।

सचिव प्रह्लाद पारीक ने कहा कि अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में समूह बना कर सुनियोजित तरीके से सघन सदस्यता वृद्धि अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुषांगिक प्रकोष्ठों का भी विस्तार किया जाएगा।

अध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने कहा कि पारीक समाज के उत्थान के लिए वर्तमान समय में प्रत्येक वर्ग से सदस्यों को साथ लेकर चलने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि भवन निर्माण हेतु कार्यकारिणी सहित प्रत्येक सदस्य को आर्थिक सहयोग देना चाहिए।

सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि बीस अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पारीक, उपाध्यक्ष जयकृष्ण पारीक, सत्येंद्र पारीक, प्रचार सचिव दिलीप पारीक, नीरज पारीक, सांस्कृतिक सचिव कविता पारीक, अनिल कुमार पुरोहित, विश्वास पारीक, किरण पारीक, दुर्गा शंकर पारीक, मुकेश कुमार बोहरा, राधेश्याम पारीक, अशोक कुमार पारीक, स्नेहलता पारीक, सुनील कुमार पारीक, मोहन लाल पारीक, अमित कुमार पारीक, संतोष पारीक, पंकज पारीक तथा मुकेश पारीक उपस्थित थे।

The post अजमेर : पारीक सेवा समिति सदस्यता वृद्धि अभियान चलाएगी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pareek-seva-samiti-ajmer-news/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे