अजमर म बट न शरब क नश म क अपन पत क हतय

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में आज एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की हत्या कर दी।

गंज थाना पुलिस के सहायक निरीक्षक बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज, फायसागर रोड झुग्गियों में एक व्यक्ति पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को बरामद किया।

मृतका की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बाप-बेटे सुबह से शराब का सेवन कर रहे थे। दोपहर 3-4 बजे के बीच मुकेश ने अपने पिता भीखाराम पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। पाइप के वार से घायल भीखाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल दल को भी बुलाया। पुलिस ने हत्यारे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

The post अजमेर में बेटे ने शराब के नशे में की अपने पिता की हत्या appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/son-killed-his-father-under-influence-of-alcohol-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे