शिवस्वरूप महर्षि बने पुष्कर नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की पुष्कर नगरपालिका में शिवस्वरूप महर्षि ने आज कार्यवाहक अध्यक्ष के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। महर्षि पालिका के उपाध्यक्ष है।

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा बीते कल दोषपूर्ण पदीय दायित्व के चलते अध्यक्ष कमल पाठक को निलंबित कर दिया था, जिससे अध्यक्ष का पद खाली हो गया यही कारण रहा कि उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम-2009 की धारा 50(2) के अन्तर्गत निहित प्रावधानों के तहत रिक्त पद पर अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इसके पीछे तर्क यह भी दिया गया कि पुष्कर में मुख्यमंत्री के महंगाई राहत शिविरों के सफल संचालन के लिए भी अध्यक्ष का पद खाली रखने से शिविरों का कार्य प्रभावित होता। उल्लेखनीय है कि यहां अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

The post शिवस्वरूप महर्षि बने पुष्कर नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/shiv-swaroop-maharshi-became-acting-president-of-pushkar-municipality/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे