अजमर : हटल करमक स मरपट क ममल म ASI एव द कसटबल नलबत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के हाईवे गेगल थाना अंतर्गत 11 जून की रात आईपीएस अधिकारी सुशील विश्नोई और उनके दोस्तों द्वारा होटल कार्मिकों से मारपीट मामले में एएसआई रुपाराम तथा कांस्टेबल गौतम एवं मुकेश यादव को पहले लाइन हाजिर किया और बाद में निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार होटल मकराना राज के मालिक महेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि 11 जून की रात पौने तीन बजे होटल कार्मिकों के साथ मारपीट की गई जिसका वीडियो आज वायरल हुआ।

राजपूत समाज ने भी आक्रोशित हो आज आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद जब दबाव बना तो राज्य के डीजीपी उमेश मिश्रा ने भी आईपीएस सुशील कुमार विश्नोई के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। बताया जा रहा है कि एडीजी विजिलेंस बीजू जॉर्ज जोसेफ मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस सुशील कुमार विश्नोई जो कि पहले अजमेर में ही तैनात थे कि विदाई पार्टी होटल में हुई थी जहां मामले ने तूल पकड़ा और मारपीट की नौबत बन गई। विश्नोई को राज्य सरकार ने गत दिनों ही नवगठित गंगापुर जिले का ओएसडी बनाया था।

The post अजमेर : होटल कार्मिकों से मारपीट के मामले में ASI एवं दो कांस्टेबल निलंबित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/asi-and-two-constables-suspended-over-brawl-with-restaurant-staff-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे