अजमेर के गड्डी मालियान मोक्ष-धाम में शिव प्रतिमा स्थापित

अजमेर। गड्डी मालियान मोक्ष-धाम परिसर में शनिवार को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर विधि विधान के साथ भगवान शिव जी की मूर्ति स्थापना की गई।
गड्डी मालीयान मोक्ष-धाम समिति के अध्यक्ष नेमीचन्द बबेरवाल, समिति सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रख्यात पडितों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की चार फिट की मूर्ति स्थापित कराई।
शिव भक्तों ने इस मौके पर बम-बम भोले…बम-बम भोले…के घोष से गुंजायमान कर दिया।भजन मंडली ने भोलेनाथ के भजन गाए। भक्तों-गणों को प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के सदस्य मूलचंद भाटी, यशोदा नंदन चौहान, ओम ढलवाल, श्याम लाल तंवर, प्रदीप कच्छावा, पूनमचन्द चौहान, सुरेश गढवाल, रवि गढवाल, ओम तुनवाल, सुरेन्द्र सिगोदिया, भोलू बबेरवाल, ईशवर टांक, महेंद्र सिंह चौहान, सुरेश महावर, मोहन सिंह चौहान आदि उपस्थिति रहे।
The post अजमेर के गड्डी मालियान मोक्ष-धाम में शिव प्रतिमा स्थापित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/lord-shiva-statue-installed-at-gaddi-maliyan-moksha-dham-in-ajmer/
Comments
Post a Comment