मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में अजमेर के लिए नवीन घोषणाएं

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से गुरुवार को विधानसभा में दिए बजट रिप्लाई में अजमेर जिले के लिए सौगातों की बारिश की गई। बजट 2023-24 के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरूवार को विधानसभा में चर्चा के उपरांत जवाब दिया गया। इसमें अजमेर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

अजमेर में जलापूर्ति की पाइप लाइन के लिए 31 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोला जाएगा। घूघरा घाटी तथा स्मृति वन विस्तार (पुष्कर) के लिए दो-दो करोड़ रुपए की घोषणा हुई। कादेड़ा (केकड़ी)तथा बोराड़ा (किशनगढ़) में राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।

गिरवरपुरा (केकड़ी) में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई। कालेड़ा कंवरजी (केकड़ी) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की गई। टांटोटी (केकड़ी) में नवीन पुलिस चौकी खुलेगी। सावर (केकड़ी)को नगरपालिका बनाया जाएगा। पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विकास कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए की घोषणा।

किशनगढ़ के महेशनगर से अन्तर्मना सर्किल होते हुए आरके कम्युनिटी तक 3.75 किमी. सड़क 8 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से बनेगी। संभाग स्तर पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिफेन्स सर्विस प्रिपेरेटरी संस्थान की स्थापना की जाएगी।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं प्रोसेसिंग के लिए अजमेर जिला मुख्यालय पर 24 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। किशनगढ़ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोला जाएगा।

नवगठित ग्राम पंचायतों मेें पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोले जाएंगे। रावली टॉडगढ के वन क्षेत्रों में वाईल्ड लाईफ सर्विलान्स एण्ड एंटी पॉचिंग सिस्टम (डब्ल्यू एस एण्ड एपीएस) स्थापित किया जाएगा।

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

अजमेर के आवाजाही वाले व्यस्ततम रेलवे स्टेशन रोड स्थित अल्लाहरखा बिल्डिंग का आज एक निर्माणाधीन छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक वर्षों पुरानी अल्लाहरखा बिल्डिंग के ऊपर छज्जे के निर्माण का कार्य किया जा रहा था और चार मजदूर निर्माण कार्य में सक्रिय थे तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा जिसमें एक मजदूर पहाड़गंज निवासी जगदीश सांवरिया की मौत हो गई और तीन अन्य मजदूर सुरेश, अनिल, मांगूजी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भिजवाया गया।

हादसा होने के बाद निर्माणकर्ता दिलीप एवं एक अन्य मौके से भाग छूटे। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा कराया।

The post मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में अजमेर के लिए नवीन घोषणाएं appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/cm-ashok-gehlot-made-new-announcements-for-ajmer-in-budget-reply/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे