डॉ मोहम्मद रोशन नारायण सोशल अवार्ड 2021 से सम्मानित

अजमेर। श्री नारायण मानव सेवा समिति जयपुर की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित 7वें नेशनल सामाजिक अवॉर्ड सम्मान समारोह में जेएलएन अस्पताल अजमेर के वरिष्ठ यूनानी चिकित्सक डॉ मोहम्मद रोशन को मानव हितार्थ सेवाओं एवं यूनानी चिकित्सा क्षेञ में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नारायण सामाजिक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
समिति के संस्थापक चंद्रमोहन के अनुसार समारोह में अतिथि के तौर पर आईपीएस श्वेता धनखड़, कांग्रेस के सांगानेर प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि डॉ मोहम्मद रोशन एक दशक से यूनानी चिकित्सा क्षेञ में कार्य करते हुए जोड़, नसों व मांसपेशियां के रोग, चर्म एवं यौन रोग के उपचार में दक्षता के कारण एक प्रतिष्ठित स्थिति प्राप्त की है।
The post डॉ मोहम्मद रोशन नारायण सोशल अवार्ड 2021 से सम्मानित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/dr-mohammad-roshan-honored-with-narayan-social-award-2021-in-jaipur/
Comments
Post a Comment