देश भर में हुए उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ गया हैं मत : सचिन पायलट

अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देशभर में हुए उपचुनाव में मत भाजपा के खिलाफ गया है।

पायलट ने आज जयपुर से सोजत जाते समय अजमेर के घूघरा स्थित अशोक उद्यान में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के जरिए देश की जो व्यवस्था चौपट की है उसे जनता ने समझ लिया है और भाजपा के खिलाफ मतदान किया है जिसके परिणाम सभी के सामने है।

उन्होंने कहा कि देश में अब केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ हवा बन चली है। कांग्रेस की एकमात्र संगठित पार्टी है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है। राजस्थान में धरियावद और वल्लभगढ़ उपचुनाव भी पायलट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कांग्रेस संगठन के साथ उसके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी में जन विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, बेरोजगार सभी के साथ भाजपा छलावा कर रही है जिसके कारण उनकी छवि में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में चौबीस महीनों का समय शेष है और मुझे विश्वास है कि राज्य में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है।

राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि अभी उपचुनाव परिणाम आए है। कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन इस पर भी जल्द निर्णय लेंगे।

The post देश भर में हुए उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ गया हैं मत : सचिन पायलट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/congress-leader-sachin-pilot-on-by-election-result-2021/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे