अजमेर में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा

अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट का 44वां जन्मदिन सात सितम्बर को अजमेर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में जन्मदिन के मौके पर दस हजार पौधे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। इसी तरह अजमेर दक्षिण क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी भी अपने क्षेत्र में पांच हजार पौधे रोपित कर पायलट के जन्मदिन को समर्थकों के साथ मनाएंगे। दोनों ओर से पौधारोपण करने की तैयारी तेजी से की जा रही है।
एक अन्य पुष्ट जानकारी के अनुसार उक्त दो पौधरोपण कार्यक्रम के अलावा शहर से लगते माखुपुरा, खाजपुरा, हटूंडी आदि क्षेत्रों में कांग्रेसी पांच हजार पौधे लगाकर पायलट को जन्मदिन की बधाई देंगे।
शहर कांग्रेस के साथ अन्य सभी अपने क्षेत्र में वार्ड स्तर पर पौधे वितरण का काम करेंगे। जानकार सूत्रों का कहना है कि पायलट के जन्मदिन मौके पर राज्य भर में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
The post अजमेर में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/sachin-pilots-birthday-to-be-celebrated-with-pomp-in-ajmer/
Comments
Post a Comment