उज्जैन की महिला को भांजे ने दिया शादी का झांसा, अजमेर में अस्मत लूटी

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा थाने में एक महिला ने अपने भांजे के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के नागदा की निवासी 40 वर्षीय एक महिला ने अपने भांजे के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण कल दर्ज कराया है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चें हैं।

उसने आरोप लगाया है कि तीन माह पूर्व आगर निवासी उसके भांजे ने शादी करने का झांसा दिया और उसे अजमेर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की है।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

The post उज्जैन की महिला को भांजे ने दिया शादी का झांसा, अजमेर में अस्मत लूटी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ujjain-woman-raped-by-nephew-on-pretext-of-marriage/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज