RPSC न RAS भरत परकष क लए जर कय वजञपन

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आज आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए भर्ती निकाल दी गई।

अजमेर मुख्यालय पर आय़ोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कुल 906 पदों के लिए 1 जुलाई से आवेदन किया जा सकेगा जिनमें राज्य सेवाओं के लिए 424 पद तथा अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पदों पर भर्ती होगी। इसके आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु सीमा 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। भर्ती परीक्षा सितंबर या अक्टूबर 2023 में होने की संभावना है।

अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का साक्षात्कार 10 जुलाई से

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आज राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार दस जुलाई से शुरू करने का एलान किया है। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा जिसके तहत पहला चरण 10 से 25 जुलाई के मध्य रहेगा। अभ्यर्थी को साक्षात्कार के दौरान समस्त मूल प्रमाणपत्र मय फोटो साथ लाने होंगे।

The post RPSC ने RAS भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया विज्ञापन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rpsc-release-ras-exam-recruitment-advertisement/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे