अजमर म भवय कलश यतर क सथ गमत कथ क पररभ

अजमेर। बीके कौल नगर में प्राचीन बालवीर हनुमान मंदिर में 18 जून तक चलने वाली विशाल दिव्य धेनुमानस गौमाता कथा के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि गौमाता कथा के प्रारंभ से पहले सुबह 8.15 बजे ज्ञानविहार स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं एक रंग के परिधान में सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। कोर कमेटी के सदस्य राजेंद्र मित्तल , महेंद्र जैन व संजय अरोरा ने बताया कि कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। जहां पंडाल में स्थापित मंच पर कलश रखे गए जो कथा विश्राम तक रखे जाएंगे। कलश में गुलाबजल व गंगाजल भरकर पुष्पों, अशोक पत्तों से सजाकर श्रीफल रखा गया।

भूपेश सांखला व अशोक शर्मा ने बताया कि घोड़े, ढोल, बैंडबाजे कलश यात्रा के साथ की शोभा बढा रहे थे। पुष्प मालाओं से सजी हुई घोड़ा बग्गी में कथा वाचक नंदनी सारस्वत विराजमान थीं। श्रृंगार किए हुए गाय बछड़े कलश यात्रा के दौरान साथ चलते रहे। इससे पूर्व मंदिर में 151कलश एवम् व्यास पीठ की पूजा की गई। भक्त गण व्यास पीठ को सिर पर रख कर यात्रा में चल रहे थे।

कलश यात्रा की व्यवस्था के लिए त्सना जैन, आभा गांधी, अंजना मित्तल, सुषमा अग्रवाल, वीना गुप्ता सहित महिला समिति की सदस्यो ने जिम्मा संभाला। कलश यात्रा के पूरे मार्ग को केसरिया झंडियों से सजाया गया साथ ही जगह जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अशोक टाक, जगदीश ऐरन सहित अन्य उपस्थित थे।

The post अजमेर में भव्य कलश यात्रा के साथ गौमाता कथा का प्रारंभ appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/gaumata-katha-begins-with-grand-kalash-yatra-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे