अजमर वकस परधकरण क गरदवर 20 हजर रपए रशवत लत अरसट

अजमेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर विकास प्राधिकरण के गिरदावर प्रवीण तत्ववेदी को 20 हजार की रिश्वत राशि के साथ दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी की शिकायत पर पुष्कर घाटी स्थित नौसर गांव में उसके प्लाट के नियमन हेतु गिरदावर प्रवीण तत्ववेदी ने एक माह पूर्व 25 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से पांच हजार तभी ले लिए।

प्राप्त शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने आज जाल बिछाकर एडीए से ही गिरदावर प्रवीण को 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो भ्रष्ट गिरदावर के घर और बैंक खातों की तलाशी की तैयारी में जुटी है।

The post अजमेर विकास प्राधिकरण का गिरदावर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-development-authority-girdawar-arrested-taking-bribe-of-rs-20000-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज