नाबालिग के साथ रेप के दोषी रिश्ते के भाई को 20 वर्ष का कारावास

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पोक्सो मामलों की अदालत संख्या-2 ने आज एक अहम फैसले में नाबालिग के साथ रिश्ते के भाई द्वारा दुष्कर्म करने का दोष सिद्ध होने पर उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाईं।

विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया की अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग को उसी के रिश्ते के भाई ने बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा तथा 70 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया है।

उन्होंने बताया कि एक नाबालिग बहन के साथ एक नाबालिग भाई द्वारा दुष्कर्म की घटना को न्यायालय ने अतिगंभीर मानते हुए किसी तरह की राहत से इंकार कर दिया तथा और नाबालिग को भी आम अपराधी की तरह सजा सुनाई।

The post नाबालिग के साथ रेप के दोषी रिश्ते के भाई को 20 वर्ष का कारावास appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/brother-in-relationship-gets-20-year-in-jail-for-raping-minor-girl-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे