अजमर क ककड म अलग अलग ममल म 18 बदमश अरसट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की केकड़ी सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज अलग अलग मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
केकड़ी सदर थाना अधिकारी मोतीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के विशेष धड़पकड़ अभियान के तहत की गई गिरफ्तारी में अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ प्रहलादनाथ योगी (60) निवासी सरसड़ी को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसके अलावा एक स्थाई वारंटी, तीन गिरफ्तारी वारंटी के अलावा 14 लोगों को 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने भी संदिग्ध आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अवैध डोडा पोस्त का अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट
अजमेर जिले की बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हनुमान प्रसाद अग्रवाल (55) निवासी शक्ति विहार कॉलोनी बहरोड़ जिला अलवर के खिलाफ अनेक प्रकरण दर्ज है जिनमें से एक भिनाय थाने में भी फरवरी 2023 में प्रकरण दर्ज है।
इसके अलावा भी आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा के साथ साथ गुलाबपुरा, छोटी सादड़ी थानों में अवैध डोडा पोस्त एवं अफीम तस्करी के प्रकरण दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा था।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान प्रसाद अग्रवाल के विषय में अन्य थानों को भी सूचित किया है।
The post अजमेर के केकड़ी में अलग अलग मामलों में 18 बदमाश अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-18-miscreants-arrested-in-different-cases-in-kekri/
Comments
Post a Comment