JLN अस्पताल के पार्किग कर्मचारी ने धारदार हथियार से किया वकील पर हमला

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग पर आज एक पार्किंग कर्मचारी ने वकील पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वकील आक्रोशित हो गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक राजस्व मंडल से जुड़े वकील अमीन पठान अपने बच्चों को दिखाने अस्पताल आए थे। वापसी में जब उन्हें उनका वाहन नहीं दिखा और उन्होंने पार्किंग कार्मिक से वाहन ढूंढने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतर आया और काफी नोंकझोंक के बाद उसने वकील पर हमला कर दिया जिससे वकील पठान के सिर पर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर गुस्साए वकील अस्पताल पहुंच गए और पार्किंग कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे जिससे माहौल और गर्मा गया। अजमेर उत्तर के सीओ छवि शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में वकीलों ने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत देकर दोषी हमलावर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने के साथ साथ प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

इधर, जोधपुर में हुए वकील हत्याकांड के बाद आज राजस्थान राजस्व मंडल सहित अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ साथ पुष्कर के न्यायालयों में भी कार्य बहिष्कार रखते हुए प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की गई।

सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक के फॉलोअर्स अरेस्ट

अजमेर की बिजयनगर थाना पुलिस ने सूर्य गैंग के सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक के फॉलोअर्स को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि सूर्य गैंग के नाम से मोहल्ले में भय पैदा करने वाले दो आरोपियों समीर खान तथा गोविंद गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर भारी मुचलके पर पाबंद करवाया जाएगा ताकि इलाके में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

The post JLN अस्पताल के पार्किग कर्मचारी ने धारदार हथियार से किया वकील पर हमला appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/vehicle-parking-worker-attacks-advocate-at-jln-hospital-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे