वसुंधरा राजे का अजमेर जिले में गर्मजोशी के साथ स्वागत

अजमेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का आज अजमेर जिले में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

बांदरसिंदरी पर अजमेर देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भगवतीप्रसाद सारस्वत एवं भंवरसिंह पलाडा पर के नेतृत्व में भाजपा कार्यतर्ताओं एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत किया। किशनगढ के गेगल टोल प्लाजा पर युवा नेता विकास चौधरी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। और पुष्कर विधानसभा क्षेत्र ब्यावर बाईपास पर विधायक सुरेशसिंह रावत के नेतृत्व में राजे का भव्य स्वागत किया गया।

राजे ने संगठन के पोस्टर वार में उनकी तस्वीर नहीं होने पर अपनी तलख टिप्पणी में कहा कि पोस्टर में तस्वीर नहीं होने से कोई फर्क नहीं पडता जनता के दिलों में छपी है राजे की तस्वीर। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पूर्व मंत्री राजपालसिंह शेखावत एवं युनूस खान भी साथ रहे। यहां से वे ब्यावर के लिए प्रस्थान कर गई। जहां उन्होंने विधायक शंकरसिंह रावत के गांव किशनपुरा जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। ब्यावर में अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इससे पूर्व ब्यावर जाते समय राजे मांगलियावास में प्रसिद्ध कल्पवृक्ष जोडे के दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने कल्पवृक्ष की पूजा अर्चना कर मौली बांधी और प्रदेश में सुख स्मृद्धि की मंगलकामना भी की। यहां पहुंचने पर विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने उनकी अगवानी की।

The post वसुंधरा राजे का अजमेर जिले में गर्मजोशी के साथ स्वागत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/warm-welcome-to-vasundhara-raje-in-ajmer-district/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे