नकारात्मक शक्तियों को सकारात्मक कार्य करके जवाब दें स्वयंसेवक : मिश्र
अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पंचशील में संचालित महावीर शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। स्वयंसेवकों ने मनोरंजक खेलकूद का आनंद लिया तथा बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम का अभ्यास प्रशंनीय रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक सुभाष मिश्र मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा अनवरत चलने वाला कार्य है। लंबे समय से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने और उस पर प्रहार करने में विरोधी लगे हुए हैं। वर्तमान समय में नकारात्मक शक्तियों को हम सकारात्मक कार्य करके जवाब दे सकते हैं। यह राष्ट्रप्रेमियों का कर्तव्य भी है। हमें बिना रुके और बिना थके अमृतकाल की राह पर आगे बढना है। हम जात पांत, अमीरी गरीबी का भेद मिटाकर एकजुट होकर समाजोत्थान, राष्ट्रोत्थान के लिए डटे रहें।

मुख्य वक्ता सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी डा राजेश खत्री ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संघ की सतत साधना दशकों से जारी है। विश्व भी भारत की ओर आशाभरी नजरों से निहार रहा है। हमें अपेक्षाओं पर खरे उतरना होगा। देशभक्ति हर भारतीय में समाहित है, संघ इससे अलग नहीं है बल्कि संघ तो स्वयंसेवकों में सदगुणों का विकास करता है। देश व समाज के प्रति स्वाभिमान के भाव को गति प्रदान करता है। विपदा की घडी में संघ स्वयंसेवक ही सबसे आगे वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ काम करता नजर आता है।

दण्ड और रंगोली ने मन मोहा
कार्यक्रम स्थल पर भगवा ध्वज के चारों और दण्ड को सुंदर तरीके से जमाकर झांकी सजाई। वहीं नन्हीं बालिकाओं ने हिन्दू प्रतीक चिन्हों की रंगोली उकेरी। रंगोली प्रतियोगिता में अन्वी जोशी पहले, स्नेही माथुर दूसरे तथा नेहा गंगवानी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
The post नकारात्मक शक्तियों को सकारात्मक कार्य करके जवाब दें स्वयंसेवक : मिश्र appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/annual-function-of-rss-mahavir-shakha-at-panchsheel-nagar-in-ajmer/
Comments
Post a Comment