वसुंधरा राजे के दौरे के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले की तलाश

अजमेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे के दौरान कल मांगलियावास से ब्यावर के बीच खरवा में हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस आज सुबह तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

ब्यावर सदर थाना पुलिस के पास नामजद मुकदमा तथा वीडियो होने के बावजूद पुलिस आरोपी सुरेश गुर्जर तक नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को जसवीर की ओर से लिखित शिकायत के बावजूद अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट प्रकरण में गहनता से अनुसंधान की बात करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की बात कहे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कल वसुंधरा राजे के आगमन से कोई पंद्रह से बीस मिनट पहले स्वागत में खड़े भाजपा के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी होने से माहौल तनावमय हो गया था। इसी बीच एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर मामले को गरमा दिया। हवाई फायर करने वाला आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस को सुरेश गुर्जर व उसके साथियों की तलाश है।

The post वसुंधरा राजे के दौरे के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले की तलाश appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/search-for-person-who-fired-in-air-during-vasundhara-raje-ajmer-visit/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे