अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की गेगल थानापुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील कुमार बेडा ने बताया कि 15 फरवरी को पीडिता बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर बच्ची को बरामद कर आज दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नसीराबाद निवासी पवन बैरवा (21) है। प्रकरण में संलिप्तता वाले अन्य की भी पुलिस तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

अजमेर जिले की ब्यावर थाना क्षेत्र में आज असामाजिक तत्वों एवं गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्यारह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ब्यावर शहर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को निगरानी में रखकर उनके मोबाइल फोनों को चौक किया गया तो इनके द्वारा असामाजिक तत्वों को फॉलो करना पाया गया और समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर धारा 151 में सभी को गिरफ्तार किया गया।

The post अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/youth-arrested-for-kidnapping-and-raping-minor-girl-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे